खंदौली ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ नया नेतृत्व घोषित
आगरा, अगस्त 3 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने खंदौली ब्लॉक में संगठन को मजबूत किया है। यहां नए ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक मंत्री की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय के अनुमोदन एवं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना की अनुमति से दुर्गेश सारस्वत को ब्लॉक अध्यक्ष व सुमित कुमार को ब्लॉक मंत्री मनोनीत किया है। जिला मंत्री बृजेश दीक्षित ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर संगठन की मजबूती, शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया है। साथ ही संगठन की सदस्यता बढ़ाने, निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय करने और संघ की नीतियों के प्रति शिक्षकों को जागरूक करने पर जोर देने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.