आगरा, मार्च 1 -- अग्रवाल युवा संगठन की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रोमांच, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों ने पूरे वातावरण को रोमांचक बना दिया। दूसरे दिन का पहला मैच सुल्तानपुरा और कमला नगर के मध्य हुआ। मुख्य अतिथि रिंकेश अग्रवाल ने दोनों टीम से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर सुल्तानपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमला नगर टीम 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। इसके बाद पहले सेमीफाइनल में ताजगंज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में खंदारी टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.