फतेहपुर, मई 15 -- जाफरगंज। बिंदकी-ललौली मार्ग पर थाना क्षेत्र के रावतपुर सराय नहर पुल के पास शुक्रवार भोर पहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। खंदक में पलटते ही ट्रक में आग लग गई, जिससे चालक और खलासी झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ से सतना कचरा लेकर जा रहा ट्रक सराय रावतपुर नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। जिस स्थान पर ट्रक पलटा वहां पहले से पड़े कचरे और घास-फूस में आग सुलग रही थी। ट्रक गिरते ही आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी की मौत स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद ट्रक में फंसे चालक 45 वर्षीय हकीम बघेल निवासी टगौसा थाना बेराड़ शिवपुरी मध्य प्रदेश और 34 वर्षीय खलासी राम सिंह निवासी मुरैरी शिवपुरी मध्...