उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कानपुर लखनऊ हाइवे स्थित जगदीशपुर गांव के सामने खंती में रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के बाद परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय कल्लू पुत्र स्व. सुंदर बुधवार सुबह पैदल अजगैन क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल में मजदूरी के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नही पहुंचा। गुरूवार सुबह प्रधान ने फोन पर परिजन को सूचना देकर बताया कि अजगैन के हाइवे स्थित जगदीशपुर गांव के सामने कल्लू का शव पड़ा है। मौत की सूचना से परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मौत को लेकर पत्नी रामरती, विवाहित बेटी पूजा, अविवाहित बेटे चाहत व शिवांस समेत अन्य परिजन बेहाल होते रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.