उन्नाव, अप्रैल 14 -- उन्नाव, संवाददाता। ससुराल से घर लौटते समय किसान की बाइक मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई। वह बाइक समेत सड़क किनारे खंती में जा गिरा। गंभीर चोट आने से उठ नहीं पाया और रातभर दर्द से कराहते हुए दम तोड़ दिया। सुबह ग्रामीण वहां से गुजरे तो पुलिस को खंती में शव पड़े होने की सूचना दी। जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शिनाख्त होने पर घरवालों को जानकारी देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा बारासगवर थानाक्षेत्र के मधवापुर गांव मोड़ के पास हुआ।अचलगंज थानाक्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय अश्वनी कुमार उर्फ कैलाश की पत्नी नीलम अपने मायके बारा सगवर के नारायणदासखेड़ा गई है। यह भी पढ़ें- ग्यारह दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव बरामद सोमवार को अश्वनी भी बाइक से ससुराल गए थे। मंगलवार सुबह उनका शव और बाइक बा...