बांदा, अप्रैल 10 -- बांदा। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। इसमें सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर जिला के बुधौली गांव निवासी 28 वर्षीय अनुज पुत्र संतराम बीडीसी सदस्य था। वह शुक्रवार भोर बाइक से जा रहा था। तभी पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित हो खंती में जा गिरी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से निकल रहे किसानों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत को गई। पुलिस ने बाइक के नबंर से घरवालों को जानकारी दी। ...