फरीदाबाद, जून 18 -- पलवल, सरसमल। खंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 6 से 8 वर्ग में छाया रानी और मानसी प्रथम रहीं। वहीं कक्षा 9 से 12 वर्ग में डिंपल ने पहला स्थान हासिल किया। जिला प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा, विकसित भारत, योग दिवस, डिजिटल इंडिया, सूर्यास्त का दृश्य तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर चित्र बनाए। प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। घोषित परिणामों के अनुसार कक्षा 6 से 8 वर्ग में वीजेबी जीएसएसएस पलवल कैंप की छात्रा छाया रानी ने 'रोड सेफ्टी' विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की म...