खंड संघचालक हरिश्चंद्र के निधन पर शोक
मिर्जापुर, जुलाई 31 -- ड्रमंडगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हलिया के खंड संघचालक एवं रतेह चौराहा निवासी 75 वर्षीय हरिश्चंद्र सोनी का शुक्रवार को सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संघ कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक संगठन से जुड़े रहे हरिश्चंद्र सोनी ने सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभाई। भाजपा नेताओं, संघ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.