अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन संबंधी जानकारी अंकित न करने पर 93 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किए गए हैं। बीएसए डॉ. राकेश सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा है कि पोर्टल पर बच्चों का नामांकन व सत्यापन सुनिश्चित न करने पर अप्रैल का वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए के अनुसार स्कूलों द्वारा कक्षा एक व कक्षा छह में शून्य नामांकन किया गया है। जबकि यह कार्य प्रतिदिन करना है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...