रुडकी, अप्रैल 27 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि निजी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। विद्यालय में बच्चों के बैठने, पढ़ने और दिनचर्या में प्रयोग आने संसाधनों में सुधार किया जाए। साथ ही एनसीईआरटी की किताबों को ही पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सोमवार को निजी विद्यालय संचालकों और प्रबंधकों की बैठक में यह बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...