सहारनपुर, अप्रैल 7 -- नानौता, संवाददाता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरोल में समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान चंद्रपाल सिंह ने की। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल तथा विशिष्ट अतिथि अनीता देवी ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तक वितरित की। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उन्होंने विद्यालय के प्रत्येक कक्षा के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी उपस्थित अभिभावकों का आह्वान किया कि तीन से 6 वर्ष के बालक बालिकाओ का बाल वाटिका में प्रवेश कराएं और 6 वर्ष के बालक बालिकाओं का प...