आगरा, सितम्बर 15 -- बेसिक शिक्षा विभाग में अजब-गजब मामला सामने आया है। आगरा के शिक्षक (एआरपी) को खंड शिक्षाधिकारी बनाकर वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया। संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा सोमवार को जारी 121 बीईओ के स्थानांतरण सूची में शिक्षक शामिल था। सूची में नगर के खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार के स्थान पर शिक्षक का नाम देखकर टीचर चकरा गए। सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ घंटों के बाद शासन शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय द्वारा आनन-फानन में सूची बदली गई। शिक्षक सहित तीन नाम हटाते हुए 118 खंड शिक्षाधिकारी की तबादला सूची जारी की गई है। इसके तहत आगरा को 5 नये खंड शिक्षाधिकारी मिले हैं।सूची देखकर हर कोई हैरान बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को 121 खंड शिक्षाधिकारियों की सूची जारी की थी। इसमें 95वें नंबर पर कर्ण सिंह धाकड़ का नाम था। इसे आगरा स...