खंड शिक्षा अधिकारियों से अभद्रता पर कर्मचारियों में आक्रोश
रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खटीमा एवं सितारगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ हुई अभद्रता की घटना को लेकर शिक्षा विभाग में आक्रोश व्याप्त है। विरोध स्वरूप एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ की गई अभद्रता न केवल एक अधिकारी का अपमान है, बल्कि पूरे शिक्षा विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। ऐसी घटनाएं विभागीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करती हैं और कर्मचारियों के मनोबल को भी प्रभावित करती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही अधिकारियों और कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.