हल्द्वानी, अगस्त 16 -- हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय खंड विकास अधिकारी, हल्द्वानी में ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। माननीय विधायक बंशीधर भगत और ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए देश की तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में युवाओं और तकनीकी शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय खंड विकास अधिकारी, हल्द्वानी में ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय इसके बाद ...