गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- मुरादनगर। भाकियू किसान सभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि खिदौड़ा-महमदपुर मार्ग जर्जर हालत में है। इसे जल्द सुधारा जाए। सतेंद्र त्यागी ने बताया कि लावारिस पशुओं के चलते फसल नष्ट हो रही है। उन्होंने मोहम्मदपुर आमद बागपत में सरकारी नलों पर सबमर्सिबल पंप लगाने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। मौके पर धीरज त्यागी, रोहित, आकाश, राजेश्वर त्यागी, प्रमोद त्यागी, पिंटू, राजपाल और मनोज सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.