कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। जिले में एक वर्ष से तैनात खंड विकास अधिकारी बलराम सिंह को भीतरगांव ब्लॉक से हटा दिया गया है। उनको ग्राम विकास कार्यालय लखनऊ में अटैच कर दिया गया है। लापवाही मिलने पर उन्हें कई बार चेतावनी और नोटिस जारी किया गया। तीन माह पहले बिल्हौर की गोशाला में गोवंशों की मौत के बाद लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने वहां से हटाकर भीतरगांव ब्लॉक में तैनात किया था। शिकायतों के बाद विशेष सचिव रजनीश चंद्र ने बीडीओ को जिले से हटाकर आयुक्त ग्राम विकास कार्यालय लखनऊ में संबद्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.