बाराबंकी, जून 7 -- रामसनेहीघाट, बाराबंकी,संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त की धनराशि हड़पने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मामले की पृष्ठभूमि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरहा मजरे छंदवल निवासी सुनीता पत्नी राम लखन ने न्यायालय में दायर परिवाद में आरोप लगाया था कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिले थे, जिससे उन्होंने आवास निर्माण शुरू कराया। बाद में दूसरी किस्त की धनराशि जारी होने के बावजूद उनके खाते तक नहीं पहुंची।

आरोपियों की पहचान परिवाद के आधार पर दर्ज मुकद...