प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में विदाई समारोह हुआ। 30 वर्षों की सरकारी सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए बीडीओ को अधिकारी व कर्मचारियों ने अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न व माल्यार्पण कर विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता एडीओ पंचायत आईएसबी कृष्ण कुमार यादव ने की। इस दौरान सुनील प्रभाकर पांडेय, अभिजीत यादव, दुर्गेश यादव, ग्राम प्रधान समशुल हक, दीपक सिंह, सोनू सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अभीजित सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सचिव रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...