शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- ददरौल। विकास खंड भावल खेड़ा परिसर में ग्राम पंचायत चौढेरा के ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा बैठक भत्ते को लेकर किया जा रहा धरना आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। ग्राम पंचायत सदस्यों ने बताया कि धरना शुरू होते ही खण्ड विकास अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने ग्राम पंचायत सदस्यों की बात को सुना और एक हफ्ते में बैठक भत्ता देने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत सदस्यों ने यह आश्वासन लिखित रूप से खंड विकास अधिकारी से लिया और धरने को समाप्त कर दिया। ग्राम पंचायत सदस्य सतीश कुमार वर्मा ने बताया यदि एक हफ्ते में बैठक भत्ता नहीं दिया जाता है तो फिर से धरना शुरू कर दिया जाएगा।खंड यह भी पढ़ें- पहले लिए गए फैसलों का अनुमोदन नहीं होने पर बैठक का बहिष्कार विकास अधिकारी अभिषेक अग्रवाल का पक्ष लेने के लिए जब फोन किया गया तो उन्होंने फोन काट दिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.