रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- गदरपुर। गदरपुर ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी के आवास का रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा व नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर व प्रतिनिधि काबल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। ब्लाक प्रमुख ने बताया आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आतिया परवेज, हेम कांडपाल, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर उप ब्लाक प्रमुख कमलजीत कौर एवं कनिष्ठ प्रमुख रीमा पाइक, परमजीत सिंह, विशु मक्कड़,राजेन्द्र सैनी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.