मैनपुरी, फरवरी 27 -- मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा को लेकर परीक्षा देने से पहले परीक्षार्थी कुछ नर्वस थे। लेकिन पेपर हाथ में आया तो सवाल हल करते गए। कुछ सवालों ने जरूर परीक्षार्थियों का माथा घुमाया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर न कठिन था और आसान भी नहीं कह सकते। सामान्य पेपर आया, जिसे हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। हाईस्कूल गणित का पेपर दो खंडों में आया। खंड अ और खंड ब दोनों के ही सभी प्रश्न हल करने के लिए कहा गया। पूरा प्रश्नपत्र 70 अंकों का था। खंड अ में बहविकल्पीय प्रश्न थे। जिसमें पूछा गया कि एक त्रिघात बहुपद के अधिक से अधिक शून्यकों की संख्या होगी, इसमें चार उत्तर दिए गए और एक को चुनना था। प्रश्न संख्या 24 और 40 का एचसीएफ और प्रश्न ...