गिरडीह, जून 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खंडोली पर्यटन स्थल से देवघर वापस लौट रहे सैलानियों की कार बुधवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई। तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार सीधे लोहे के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में कार पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें ठाढी दुलमपुर कुंडा थाना देवघर के मो कैफ, मो साहिल खान, सकलेन खान, औरंगजेब, आरियन खान, हुसैन खान आदि शामिल हैं। घायलों में से औरंगजेब, आरियन खान और हुसैन खान तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन तीनों घायलों को गिरिडीह डीटीओ ने अपनी कार से गिरिडीह सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार देवघर के ठाढी दुलमपुर से जे ए-01 सी जे-8062 नं...