गिरडीह, मई 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जिला खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव और सीओ अमीर हमजा ने संयुक्त रुप से मंगलवार को खंडोली मोड़ से अवैध बालू से भरे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर बेंगाबाद थाना ले जाया गया है। बताया जाता है कि बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न नदी घाटों में बालू के हो रहे अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम गठित की गई और खंडोली मोड़ से अवैध बालू से भरा दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। खान निरीक्षक द्वारा थाना में दी गई जब्ती सूची में बालू से संबंधित किसी तरह के चालान नहीं होने पर बालू से भरे दो ट्रैक्टरों को जब्त करने की बात का उल्लेख किया गया है। बतला दें कि प्रखंड क्षेत्र से इन दिनों लोधरा, गेनरो, मेतीलेदा, फुफंदी, नारोबाद सहित कई अन्य नदी घाटों से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है और ट्रैक्टर से इसका पर...