गिरडीह, मई 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि खंडोली मोड़ के समीप वन विभाग द्वारा बनाया जा रहा रिजॉर्ट गिरिडीह शहर एवं खंडोली पर्यटन के लिए एक बेहतर सौगात साबित होगा। मंत्री ने रविवार दोपहर में खंडोली मोड़ पहुंचकर वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे रिजॉर्ट का जायजा लेने के बाद हिन्दुस्तान से उक्त बातें कहीं। मंत्री ने कहा कि यह रिजॉर्ट खंडोली में पर्यटकीय सुविधाओं की दिशा में एक प्रयास है। इस रिजॉर्ट में खंडोली आने वाले पर्यटकों के लिए रहने की व्यवस्था और अन्य प्रकार की तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कहा कि इस रिजॉर्ट में मॉडल कॉटेज, लैंड स्कैपिंग के साथ साथ खूबसूरत वातावरण का आनन्द पर्यटकों को मिलेगा। पर्यटन विकास के लिए यह रिजॉर्ट एक पहला प्रयास है, जो जिले के लिए खूबसूरत रिजॉर्ट के रूप में उभर कर स...