खंडोली मोड़ पर ड्रिंक एंड ड्राइव जांच, 86 पर लगा जुर्माना
गिरडीह, जून 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को खंडोली मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की तथा ड्रिंक एंड ड्राइव की भी गहन जांच की गई। इस दौरान 86 वाहनों का चालान किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 123000 का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच की गई, ताकि नशे की हालत में वाहन चलानेवालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह भी पढ़ें- वाहन जांच अभियान में 34 वाहनों पर कार्रवाई, 93000 का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.