खंडोली में रोजगार दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए ठगे
गिरडीह, जून 20 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खंडोली डैम क्षेत्र में रोजगार दिलाने के नाम पर स्थानीय लोगों से करीब दो लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बोटिंग के लिए नया बोट और बिना लाइसेंस संचालन समेत अन्य रोजगार का झांसा देकर उनसे लगभग दो लाख रुपए लिए गए। आरोप है कि इस मामले में एक राजनीतिक दल के कुछ कथित लोगों की संलिप्तता है। पैसे लेने के बाद न तो बोट दिया गया और न ही रोजगार उपलब्ध कराया गया। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक भुक्तभोगी ने बताया कि कुछ महीने पहले कथित तौर पर एक राजनीतिक दल से जुड़े कुछ लोगों ने खंडोली में रोजगार का सब्जबाग दिखाया। यह भी पढ़ें- डीईओ ने संविदा नियुक्ति के नाम पर ठगी से किया सावधान इसके एवज में कई स्थानीय लोगों से कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये वसूले गए। काफी समय बीतने के बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.