गिरडीह, मई 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति गुरुवार को खंडोली जलापूर्ति केन्द्र पहुंची और शहरी जलापूर्ति की सुध ली। समिति में सभापति सह लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के अलावा सदस्य सह बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो थे। निगम के उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने कहा कि समिति द्वारा खंडोली केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें केन्द्र से शहर को पहुंच रही जलापूर्ति की सुध ली गई। समिति द्वारा पानी की शुद्धता देखी गई, इसे देखकर समिति काफी संतुष्ट दिखी। यह भी पढ़ें- पानी की अनिश्चितता,टीम को मिला सब 'ओके'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.