गिरडीह, मई 23 -- बेंगाबाद। पर्यटकीय दृष्टिकोण से खंडोली जंगल को समावेशी पर्यटनस्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। करोड़ों रुपए की लागत से यहां तैयार किया जा रहा रिजॉर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। झारखंड प्रदेश में पहली बार अत्याधुनिक तकनीक से प्री-फैब्रिकेटेड कॉटेज का निर्माण कराया जा रहा है। इससे खंडोली पर्यटन स्थल की प्रसिद्धि बढ़ेगी और यह रिजॉर्ट गिरिडीह शहर के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोशरिजॉर्ट के निर्माण की प्रक्रिया टूरिज्म मंत्रालय और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से खंडोली पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक तकनीक से रिजॉर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। वन विभाग के विशाल भू-खंड पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले रिजॉर्ट में दस कॉ...