चित्रकूट, मई 10 -- चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर में खंडित मूर्तियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर एक बार फिर से मामला सुर्खियों में आया। हालांकि ऐसे वायरल किसी वीडियो की आपका अपना समाचार पत्र हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कुछ मूर्तियां खंडित नजर आ रही है। पुलिस बूथ का टीन भी गिरा दिख रहा है। पुलिस टीम मामले की जांच करती भी वीडियो में दिख रही है। थाना प्रभारी रैपुरा राम सिंह का कहना है कि दो दिन पहले उनको फोन से ऐसी जानकारी मिलने पर आश्रम में जांच के लिए पुलिस टीम भेजी थी। आश्रम में पुरानी खंडित मूर्तियां रखी है। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा, की तोड़फोड़ पुलिस की जांच के दौरान बनाए गए वीडियो में वही मूर्तियां है। आश्रम परिसर में पुलिस टीम की रात-दिन तैनाती है। मूर्तियां खंडित होने...