लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।छोटी काशी कॉरिडोर में शनिवार को मंदिर परिसर में स्थित पार्वती मंदिर, काल भैरव मंदिर और विष्णु मंदिर की खंडित मूर्तियों को विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर हटाया गया। इसके बाद मूर्तियों को विसर्जन के लिए फर्रुखाबाद स्थित गंगा नदी ले जाया गया।मंदिर समिति के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थापित कुछ मूर्तियां खंडित हो गई थीं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार खंडित मूर्तियों को विधिवत पूजन कर सम्मानपूर्वक विसर्जित किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों को गंगा में विसर्जन के लिए रवाना किया गया। पूजन कार्यक्रम पंडित रामदेव शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें पुजारी दिनेश चंद्र मिश्रा और उनके पुत्र रचित मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा कराई। इस अवसर पर मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.