खंडामौदा में मनाई गई समाजसेवी तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि
घाटशिला, अप्रैल 5 -- बहरागोड़ा। रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित तारापद षाड़ंगी पाठागार प्रांगण में प्रखर देशप्रेमी और विशिष्ट समाजसेवी स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपद पाल ने की।वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी के फोटो चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी का समाज के उत्थान में अतुलनीय योगदान रहा है। वे न केवल एक सच्चे देशप्रेमी थे, बल्कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति भी सदैव समर्पित रहे। उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.