खंडामौदा गांव में 'मां माटखाल बूढ़ी' की पूजा में उमड़े श्रद्धालु
घाटशिला, अप्रैल 9 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा में प्रतिष्ठित ग्राम देवी मां माटखाल बूढ़ी थान में बुधवार को वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। भक्ति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता के इस संगम में न केवल ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, बल्कि जनप्रतिनिधियों ने भी माता का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस विशेष अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती उपस्थित रहे। उन्होंने माता के दरबार में मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।विधायक ने कहा कि हमारी ग्रामीण संस्कृति और परंपराएं ही समाज की असली शक्ति है। उन्होंने ईश्वर से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं पूजा का शुभारंभ पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। माता के समक्ष हवन और विशेष पाठ का आयोजन हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.