घाटशिला, दिसम्बर 24 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा एवं भूतिया पंचायत भवन में बुधवार को सुशासन सप्ताह 'प्रशासन गांव की ओर' के तहत एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का मुख्य उद्देश्य सुशासन दिवस मनाना और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, मुखिया विधान चंद्र मंडी एवं पंचानन मुंडा ने पंचायत वासियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में कई सारे नए विकास कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे,जिससे क्षेत्र में प्रगति आएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने प्राप्त सभी शिकायतों और आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया। बूढ़े बुजुर्गो एवं कई सारे जरूरतमंदो को कंबल का वितरण किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.