घाटशिला, अप्रैल 5 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में शनिवार से मां शीतला की तीन दिवसीय वार्षिक पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ शुरू हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पवित्र घट मुख्य पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी द्वारा गांव के बेलसाघर तालाब से पूजा पाठ कर स्थानीय संकीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन कर मां शीतला मंदिर में कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा में पुजारी सपन कुमार मिश्रा, आशीष सतपति, विजय रथ, विनय रथ तथा सुशांत कर भी शामिल रहे। पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां शीतला की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें सुख-समृद्धि और आरोग्य (विशेषकर चेचक जैसी बीमारियों से रक्षा) की कामना की ग...