खंडहर से बरामद हुईं चोरी की बाइकें, एक गिरफ्तार
मेरठ, जून 16 -- ब्रह्मपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक बरामद की हैं। ये बाइकें उसने एक खंडहर में छिपा रखी थीं। बरामद एक बुलेट दिल्ली से चोरी होने बताया गया है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान साद निवासी ढबाई नगर थाना नौचंदी को नूरनगर अंडरपास के पास से दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अन्य चोरी की बाइक छिपाकर रखने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर माधवपुरम रोड स्थित एक खंडहर से बाइक और रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रा बाइक भी बरामद की। जांच में पता चला कि इलेक्ट्रा बाइक दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। उधर, एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.