रुद्रपुर, फरवरी 28 -- पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर विवि परिसर में कक्षा पांच में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पंतनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पंत विवि में कार्यरत सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ सरकारी आवास के एक खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को पीड़ित का मेडिकल कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज हुए। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक पंतनगर थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम उनकी कक्षा पांच में पढ़ने वाली बेटी घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। तभी पंतनगर विवि में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात जंग बहादुर नश...