खंडहर भवन का लेंटर तोड़ते गिरे मजदूर,मलबे में दबे
अलीगढ़, जुलाई 1 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सासनीगेट थाना क्षेत्र के मदारगेट पुलिस चौकी के पास मंगलवार को एक खंडहर भवन का लेंटर तोड़ते समय छत से दो मजदूर गिर गए। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों को बमुश्किल बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- फुलवारी में तीसरे मंजिल से गिरकर मजदूर की मौतघटनास्थल का विवरण वाकये के अनुसार मृदुला वाष्र्णेय की मदारगेट पुलिस चौकी के पास मिश्रीलाल नाम से मार्केट है। इमारत करीब सौ वर्ष पुरानी है। बीते दिनों उन्होंने जर्जर मार्केट को तोड़ने के लिए ठेकेदार चमन को ठेका दे दिया। मंगलवार को मजदूर सुलेमान और सादिक दूसरी मंजिल पर बने कमरे के लेंटर को तोड़ रहे थे। जिस लेंटर को तोड़ रहे दोनों उसी पर बैठे थे। इसी बीच अचानक छत भरभराकर गिर गई। उस पर बैठा सादिक कमरे के अंदर मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.