सहरसा, अप्रैल 14 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित हरिवंश मध्य विद्यालय का करीब 80 वर्ष पुराना भवन पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन की छतें कई जगह टूट चुकी हैं, दीवारों में गहरी दरारें हैं और ईंटें झड़ रही हैं, जिससे इसके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। चिंताजनक यह है कि इस भवन के सामने से रोजाना छात्र-छात्राओं व आम लोगों की आवाजाही होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार जर्जर भवन के कारण आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और अभिभावकों में भय का माहौल बना रहता है। रात के समय यह भवन असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- 9 माह से लापता शिक्षक, पढ़ाई पर पड़ा असर हालांकि विद्यालय की पढ़ाई नए भवन में सुरक्षित रूप से संचालित हो रही है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.