फतेहपुर, मई 10 -- विजयीपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन के लिए बनाया गया आरआरसी सेंटर ही खुद कचरे में तब्दील हो गया है। क्षेत्र के मलूकबारी कछरा ग्राम पंचायत में लाखों की लागत से बना रिसोर्स रिकवरी सेंटर सालों बाद भी अधूरा पड़ा है। यहां की छत-दीवारें अधूरी है वहीं प्लास्टर उखड़ने लगा है। आलम यह है कि समूचा परिसर अतिक्रमण व खरपतवार से पट गया है। नतीजतन ग्रामीणों को मजबूरन सड़क किनारे ही कूड़ा फेंकना पड़ रहा है। लाखों खर्च के बाद भी खंडहर यह भी पढ़ें- गांवों में लड़खड़ाने लगा डोर टू डोर कचरा उठाव अभियानग्राम पंचायत कछरा में सूखा गीला कचरा प्रबंधन ग्राम पंचायत कछरा में सूखा गीला कचरा प्रबंधन के साथ ही गांव को कचरा मुक्त कराने के लिए आरआरसी सेंटर का लाखों रुपये की लागत से निर्माण शुरू कराया गया था। लेकिन इस सेंटर की इमारत अब भी अधूरी पड़ी हु...