भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के सामने स्थित जर्जर ओल्ड इंटर्न हॉस्टलों को पांच साल पहले अस्पताल प्रशासन ने खतरनाक घोषित कर दिया है। हॉस्टलों की हालत जर्जर रहने के बावजूद इस परिसर में कई मेडिकल छात्र रह रहे हैं। यहां रह रहे छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इसे खाली कराने का आग्रह किया है।अधीक्षक ने बताया कि बीते पांच साल के दौरान खंडहरनुमा भवनों को तोड़कर यहां पर सुविधाजनक हॉस्टल परिसर के निर्माण को लेकर कई बार स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। लेकिन हॉस्टल को तोड़कर न ही यहां पर नया भवन बनाया जा रहा है, न ही इसे खाली कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हॉस्टल का बाउंड्री निर्माण नहीं होने से असुरक्षा अधीक्षक ने आशंका जताई कि भवन की छ...