छपरा, मई 15 -- 9 - लहलादपुर की बनपुरा पंचायत के ताजपुर में शुक्रवार को खंडहरनुमा भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पांच की लीड के साथ लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की बनपुरा पंचायत स्थित ताजपुर गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति काफी दयनीय है। यहां छोटे-छोटे मासूम बच्चे खंडहरनुमा भवन में पढ़ने को विवश हैं। भवन की जर्जर हालत देखकर किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

भवन की जर्जर स्थिति दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं और मिट्टी के फर्श पर कई जगह गड्ढा बन गया है। खिड़की नहीं लगायी गयी है जिससे भवन में कोई प्रवेश कर जाता है। दरवाजे भी टूटे हुये हैं। बरसात होने पर भवन में पानी टपकने लगता है, जिससे बच्चों और सेविका को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण कौशल और पंकज के अनुसार इस भवन का निर्माण बीडीसी फंड से कराया गया थ...