बागेश्वर, मार्च 15 -- क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक खंडहरनुमा मकान से नेपाली मूल के व्यक्ति का कंकाल बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नेपाली मजदूर के रूप में हुई है, जो पिछले सात महीनों से लापता बताया जा रहा था। कपकोट क्षेत्र में स्थित एक खंडहर में विनोद नेपाली रहता था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से यहां अकेले रह रहा था और अचानक सात महीने पहले लापता हो गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। रविवार को कुछ बच्चे खंडहर के पास मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान उन्हें अंदर मानव कंकाल दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष प्रताप नागरकोटी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुल...