खंडवा, मार्च 19 -- मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर में गुरुवार को एक खास आयोजन हुआ, जिसमें नगर निगम में चालक के पद पर कार्यरत याकूब खान ने हिन्दू नववर्ष के दिन कृष्ण भाव में रमकर घर वापसी की। याकूब खान की उम्र 41 वर्ष है और बचपन से ही उन्हें भगवान कृष्ण के प्रति गहरी भक्ति रही है। उन्होंने इस अवसर पर अपने जीवन को ईश्वर भक्ति के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया।बचपन से कृष्ण भक्ति की कहानी याकूब खान ने बताया कि उनके जीवन में बचपन से ही भगवान कृष्ण की छवि विशेष स्थान रखती थी। उन्होंने कहा, कृष्ण की भक्ति मेरे जीवन का मार्गदर्शन रही है। अब मैं पूरी तरह से अपने जीवन को उनके चरणों में समर्पित करना चाहता हूं। याकूब ने आगे बताया कि उनका परिवार विशेषकर दादाजी सलामतउल्ला, जो खंडवा जिले के बोरगांव में एक मदरसे के संचालक हैं, उनके इस निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.