चंदौली, मई 13 -- चहनियां। ग्राम सभा खंडवारी के पंचायत भवन पर पंचायत भवन को पंचायत मॉडल घोषित किये जाने के बाद लगातार कार्य चल रहा है । ग्राम सभा खंडवारी के प्रधान सावित्री गुप्ता ने बताया कि यह पंचायत भवन डिजिटल बन रहा है,जो ब्लॉक स्तर से मॉडल पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है । डिजिटल लाइब्रेरी भी जल्द ही पंचायत भवन पर खुलेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान कक्ष, पंचायत सहायक कक्ष, लेखपाल कक्ष, सभागार कक्ष, पंचायत मॉडल के रूप में बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक और बड़ा कदम- डिजिटल लाइब्रेरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...