रामपुर, जनवरी 2 -- जिले की 680 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भयमुक्त कराने के उद्देश्य से पुलिस ने अपराधी सत्यापन से लेकर शस्त्र लाइसेंसों के सत्यापन की कार्रवाई करने की तैयारी शुरू की है। जिले में वर्तमान में 12026 लाइसेंसी असलहा धारक हैं। जिसमे 224 महिला और 11802 पुरुषों के नाम पर है। इनका पांच वर्षों का आपराधिक इतिहास खंगला जा रहा है। वहीं,पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले भर में अब तक दो हजार से अधिक ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया जा चुका है, जिनके विरुद्ध बीते पांच वर्षों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें बिजली चोरी, पारिवारिक विवाद और सड़क दुर्घटनाओं जैसे मामलों को छोड़कर शेष सभी अपराधों को श्रेणीवार अलग-अलग सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हिस्ट्रीशीटर और संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों को अलग श्रेणी में रखा गया है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.