हमीरपुर, फरवरी 25 -- भरुआ सुमेरपुर। खंगार क्षत्रिय राजा खेत सिंह की पुत्री का विवाह भदौनगढ़ के राजा भीमसेन भदौरिया के साथ हुआ था, तभी से खंगार क्षत्रिय समाज भदौरिया वंश को अपने मान मानकर शादी विवाह के शुभ अवसर पर भात (चीकट) लाने की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को खंगार क्षत्रिय महासभा की ओर से आए एक दर्जन पदाधिकारियों ने कस्बे के पूर्व सभासद महेश सिंह भदौरिया के पुत्र के विवाह के अवसर पर भात (चीकट) भेंट किया। इतिहास के अनुसार सन 1194 से 1208 तक ललितपुर के गढ़कुंडार में खंगार क्षत्रिय राजा खेत सिंह खंगार का शासन था। खेत सिंह की पुत्री विजय कुंवर बाई का विवाह भदौनगढ़ के भीमसेन भदौरिया के साथ हुआ था, तभी से भदौरिया समाज खंगार वंश के मान हो गए थे और शादी विवाह के शुभ अवसर पर भदौरिया समाज के दरवाजे पर भात (चीकट) लेकर आने की परं...