गिरडीह, मार्च 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हरिला पंचायत के गोबरीडीह गांव में खंगवा बीमारी का कहर जारी है। इस कहर से तीन मवेशियों की मौत हो गई है और गांव में लगभग एक दर्जन मवेशी आक्रांत हैं। इसमें कई मवेशियों की स्थिति डांवाडोल होने की सूचना है। जबकि गोबरीडीह के अलावा प्रखंड क्षेत्र के कई अन्य गांवों मे छिटपुट रूप से खंगवा संक्रमण का प्रकोप जारी रहने की सूचना मिली है। परंतु बेंगाबाद पशु चिकित्सा विभाग से इसकी रोक थाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फलस्वरुप खंगवा संक्रमण बीमारी का प्रकोप जारी है और इस बीमारी के कहर से पशुधन की क्षति हो रही है। वहीं पशु पालकों को भारी नुकसान हो रहा है। गोबरीडीह के समाजसेवी सह पूर्व वार्ड सदस्य गंगाधर राणा ने कहा कि गांव में पिछले एक पखवारे से खंगवा बीमारी का प्रकोप जारी है। इस प्रकोप से तिलकधारी यादव के...