रुडकी, दिसम्बर 5 -- सिविल अस्पताल में नाक, कान व गले के मरीज बढ़ गए है। मौसम में ठंडक बढ़ने से बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खांसी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। उपचार में लापरवाही की वजह से नजला-जुकाम कानों तक को भी प्रभावित कर रहा है। कानों में भारीपन के साथ ही दर्द की शिकायत बढ़ रही है। सिविल अस्पताल में शुक्रवार को 100 से अधिक मरीज केवल सर्दी जुकाम के पहुंचें। इनमें अधिकांश को कान में भारीपन व दर्द भी की शिकायत की थी। अस्पताल के ईएनटी डॉ. अनुभव गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में नाक, कान व गले का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.