उन्नाव, अप्रैल 8 -- औरास, संवाददाता। चूल्हे पर चढ़ी कढ़ाई में बुधवार दोपहर मासूम बच्ची के गिरने झुलस गई। परिजनों ने उसे मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर की टीम से उसका इलाज किया जा रहा है। औरास थाना क्षेत्र के डीहा गांव के रहने वाले सुरेंद्र की पत्नी बुधवार दोपहर किचन में खाना बना रही थी। वहीं उसकी तीन वर्षीय बेटी आरोही किचन में अपनी मां के पास खेल रही थी। तभी किसी काम से उसकी मां किचन से बाहर गई थी। इसी बीच आरोही खेलते हुए चूल्हे पर रखी कढ़ाई में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घायल आरोही को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टर से इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.