खगडि़या, जनवरी 7 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी रेलवे मैदान में दिवंगत पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में खगड़िया ने बेगूसराय की टीम को कड़े व संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक गोल से हरा दिया। मैच शुरू होने के बाद से ही दोनों ही टीमों के खिलाड़ी गोल करने के काफी प्रयास किए, लेकिन मध्यांतर तक दोनों टीम गोल करने में सफल नहंी हो सकी। मध्यांतर के बाद भी काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला जारी रहा। मैच समाप्ति के चंद मिनट पहले खगड़िया के खिलाड़ी शिवम कुमार ने एक गोल कर अपनी टीम को विजयी बना दिया। मुख्य अतिथि युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, भाजपा नेता ई. धर्मेन्द्र कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश प्रसाद सिंह व पूर्व मुखिया सह जदयू नेता प्रमोद कुमार सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से...